कुढ़नी काण्ड: पीड़ित परिवार से मिले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, बोले - दोषी को स्पीडी ट्रायल के तहत मिलेगी सख्त सजा

Thursday, June 5, 2025 - 14:36
Updated: 1 year ago
0

मुजफ्फरपुर (आरएनआई) मुजफ्फरपुर के कुढ़नी रेप व हत्याकाण्ड को लेकर बिहार की सियासत गरमाई हुई है, विपक्ष लगातार हमलावर है, वही अब बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा भी पीड़ित परिवार से मिलने मुजफ्फरपुर के कुढ़नी पहुंचे है. डिप्टी सीएम ने पीड़ित परिवार से मुलाक़ात की और मामले की जानकारी ली, वहीं पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया की दोषी को बक्शा नहीं जाएगा. इस दौरान मुजफ्फरपुर के डीएम और एसएसपी सहित कई अधिकारी मौजूद थे. 

वहीं मीडिया से बातचीत करते हुए डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि दोषी को बक्शा नहीं जाएगा, स्पीडी ट्रायल के तहत जल्द से जल्द सख्त सजा दी जाएगी. इसके बाद विजय सिन्हा तुर्की मे हूजे रेपकांड के पीड़ित से मिलने के लिए निकल गये. डिप्टी सीएम आज डीएम और एसएसपी के साथ सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक भी करेंगे.

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User