कुपवाड़ा और लेह में फटे बादल, कई मकानों को नुकसान

जम्मू के कुपवाड़ा और लेह में खराब मौसम की वजह से बादल फट गया। जिसकी वजह के कई मकानों को नुकसान पहुंचा है। इतना ही नहीं इस दौरान यातायात भी प्रभावित रहा।

Tuesday, July 30, 2024 - 11:00
0
कुपवाड़ा और लेह में फटे बादल, कई मकानों को नुकसान

लेह/कुपवाड़ा (आरएनआई) लद्दाख के लेह और उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिलों में सोमवार को बादल फटने की घटनाएं सामने आईं। कुछ मकानों को नुकसान पहुंचा है परंतु किसी जनहानि की सूचना नहीं हैं। लेह में कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ है।

लेह के खलत्सी सब डिवीजन के अंतर्गत लामायुरू में ऊंचे पहाड़ पर बादल फटने के कारण पानी के साथ मिट्टी बह कर नीचे सड़क पर आ गई। कुछ मकानों एवं गेस्ट हाउसों को नुकसान पहुंचा है। किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। उधर कुपवाड़ा के लंगटे के मनवल गांव में बादल फटने से इलाकों में पानी भर गया। गांव में सुबह से ही बारिश हो रही थी। पिछले एक माह से स्थानीय लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User