किसान कल्याण वर्ष 2026 अंतर्गत बाइक रैली का आयोजन
गुना (आरएनआई) किसान कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से एक बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली को विधायक गुना पन्नालाल शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिकरवार एवं कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। बाइक रैली का मुख्य उद्देश्य किसानों को पराली प्रबंधन, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने, जैविक उत्पादों के उपयोग तथा कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूक करना था।
रैली कलेक्ट्रेट कार्यालय से प्रारंभ होकर हनुमान चौराहा, जयस्तंभ चौराहा, बस स्टैंड होते हुए नानाखेड़ी मंडी से उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास कार्यालय तक निकाली गई, जहां मार्ग में किसानों को जागरूकता का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर उपसंचालक कृषि संजीव शर्मा सहित कृषि विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



