अनुसूचित जनजाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुना पहुंचे, आदिवासी सम्मेलन में होंगे शामिल

Jan 31, 2026 - 21:06
Jan 31, 2026 - 21:13
 0  270
अनुसूचित जनजाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुना पहुंचे, आदिवासी सम्मेलन में होंगे शामिल

गुना (आरएनआई) अनुसूचित जनजाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य अपने चार दिवसीय प्रवास पर गुना पहुंचे जिनका स्वागत गेल,विजयपुर पहुंचकर गुना विधायक पन्नालाल शाक्य,भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ,गुना विधायक पन्नालाल शाक्य,जिला पंचायत अध्यक्ष अरविंद धाकड़ आदि ने स्वागत किया। जिला मीडिया प्रभारी अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि श्री आर्य अपने तीन दिवसीय प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

उन्होंने गुना आने पर सर्वप्रथम भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और अन्य विषयों पर अपने विचार साझा किये।बैठक में जिला महामंत्री संतोष धाकड़,जिला उपाध्यक्ष शिवपाल परमार,प्रबल प्रताप सिंह,मंडल अध्यक्ष परेश भार्गव,मुनेश धाकड़,ओम प्रकाश राठौर,नरेंद्र बड़कुल,बृजकिशोर धाकड़,सुनील नंदा,दिनेश ओझा,नितेश भार्गव ,गिरिराज धाकड़ आदि उपस्थित रहे।

वे रविवार को बमौरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम डिगडौली में आयोजित होने वाले आदिवासी सम्मेलन में शामिल होंगे एवं स्थानीय लोगों के साथ भोजन करेंगे।

बमौरी से वे विजयपुर के लिए रवाना होंगे जहाँ वे नेशनल फर्टिलाइज़र लिमिटेड के कर्मचारियों एवं अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे ।रात्रि विश्राम गेल गेस्ट हाउस में करेंगे।अपने प्रवास के दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों एवं बैठकों में हिस्सा लेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0