किशोरी से घर में घुसकर दुष्कर्म किया, केस दर्ज

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफतार

Wednesday, May 29, 2024 - 16:05
Updated: 2 years ago
0

शाहाबाद, हरदोई (आरएनआई) शाहाबाद कोतवाली की एक कालोनी में किशोरी के साथ घर में  घुसकर दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।किशोरी की मां ने आरोपी के विरुद्ध कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया है।पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर गिरफ्तारी कर ली है। शाहाबाद की एक कालोनी निवासी किशोरी की मां ने बताया कालोनी का ही एक युवक उसकी 16 वर्ष की पुत्री को बहला फुसलाकर कर प्रेमजाल में फंसाकर उससे बात करता था। 22 मई की रात में युवक ने उसके घर में घुसकर उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। उस समय वह और उसका पति घर के बाहर पन्नी के नीचे सो रहे थे। 27 मई को युवक पुत्री के फोन पर बात कर रहा था। पुत्री से पूछने पर उसने परिजनों को पूरी घटना से अवगत करवाया। किशोरी की मां ने  कोतवाली पुलिस को घटना की लिखित सूचना दी है। प्रभारी निरीक्षक राजदेव मिश्रा ने बताया पीड़िता की मां के प्रार्थना पत्र के आधार पर आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर ली गई है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।आरोपी की गिरफ्तार कर लिया गया है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User