काला कोट पहन हाई कोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी, चुनाव बाद हिंसा मामले में खुद रखेंगी पक्ष
ममता बनर्जी गुरुवार को वकील की पोशाक में कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंचीं, जहां उन्होंने चुनाव बाद हिंसा से जुड़े मामले में अदालत में मौजूद रहकर अपना पक्ष रखने की तैयारी की। उनके अचानक वकील के रूप में अदालत पहुंचने से राजनीतिक और कानूनी हलकों में हलचल तेज हो गई है।
बताया जा रहा है कि यह मामला चुनाव परिणामों के बाद कथित हिंसा और राजनीतिक कार्यकर्ताओं पर हमलों से जुड़ी जनहित याचिका से संबंधित है। यह याचिका शिर्षान्या बनर्जी की ओर से दायर की गई थी। मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस सुजॉय पाल की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष होनी है।
सूत्रों के अनुसार ममता बनर्जी सुनवाई के दौरान चुनाव प्रक्रिया, हिंसा और कथित अनियमितताओं से जुड़े कई मुद्दों पर सवाल उठा सकती हैं। वह पहले भी चुनाव और एसआईआर से जुड़े मामलों में अदालत में सक्रिय भूमिका निभा चुकी हैं।
पश्चिम बंगाल में हालिया विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद कई इलाकों से हिंसा और राजनीतिक टकराव की खबरें सामने आई थीं। तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि पार्टी कार्यालयों और कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया गया, जबकि विपक्षी दलों ने भी कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए थे। इसी घटनाक्रम को लेकर हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)