कादीपुर क्रिकेट टूर्नामेंट में दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले में कादीपुर टीम विजयी

Jan 1, 2026 - 17:55
Jan 1, 2026 - 17:56
 0  216
कादीपुर क्रिकेट टूर्नामेंट में दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले में कादीपुर टीम विजयी

कादीपुर (आरएनआई) कादीपुर क्रिकेट लीग 2025-26 के दूसरे दिन जूनियर हाईस्कूल कादीपुर के मैदान पर दर्शकों को दो रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने टूर्नामेंट का उत्साह और बढ़ा दिया।

पहला मुकाबला कादीपुर इलेवन और खेतासराय के बीच 12 ओवर का खेला गया। टॉस जीतकर कादीपुर इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 89 रन बनाए।

टीम की ओर से चंदन ने 20 रन, अख्तर ने 18 रन और शोले ने 12 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेतासराय की ओर से गेंदबाजी में हैपी और अनमोल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन-तीन विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी खेतासराय की टीम 12 ओवर में केवल 66 रन ही बना सकी। टीम की ओर से कर्मवीर यादव ने सर्वाधिक 14 रन बनाए।

कादीपुर इलेवन की गेंदबाजी काफी प्रभावी रही, जिसमें अभी और चंदन ने तीन-तीन विकेट, जबकि मोहम्मद रेहान ने दो विकेट हासिल किए।

इस प्रकार कादीपुर इलेवन ने पहला मुकाबला अपने नाम कर लिया।

दूसरा मैच जौनपुर और अयोध्या के बीच 15 ओवर का खेला गया। जौनपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 88 रन का लक्ष्य अयोध्या के सामने रखा।

जौनपुर की ओर से सोनकर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 43 रन बनाए।

अयोध्या की ओर से गेंदबाजी में सकलीन अहमद ने 3 विकेट, जबकि आर्यन सिंह ने 2 विकेट लेकर टीम को मजबूती दी।इस अवसर पर क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजक धीरज मिश्रा काका, संयोजक प्रदीप कुमार श्रीवास्तव,बार एसोसिएशन कादीपुर के पूर्व अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह दिवाकर, दान बहादुर यादव, दिनेश मिश्र, पुट्टुन, सुनील कुमार , बांके सिंह, अमित श्रीवास्तव वीरू प्रधान रानीपुर कायस्थ, कादीपुर नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष कुंवर प्रभुराज सिंह, वीरेंद्र सिंह सहित हजारों दर्शक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0