कांग्रेस प्रत्याशी करण सिंह उचियारड़ा के खिलाफ चैक अनादरण का मामला

कांग्रेस प्रत्याशी करणसिंह उचियारड़ा के खिलाफ चैक अनादरण के मामले में उदयपुर की एनआई कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। कोर्ट ने 16 अप्रैल को यह आदेश जारी किया है, जिसकी सुनवाई 20 मई को होगी।

Sunday, April 21, 2024 - 13:43
0
कांग्रेस प्रत्याशी करण सिंह उचियारड़ा के खिलाफ चैक अनादरण का मामला

जोधपुर (आरएनआई) उदयपुर की एनआई कोर्ट ने कांग्रेस प्रत्याशी करणसिंह उचियारड़ा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। कोर्ट ने यह आदेश 16 अप्रैल को निकाला है, जिसकी सुनवाई 20 मई को होगी। रविवार को कोर्ट से जारी इस वारंट की कॉपी सोशल मीडिया पर सामने आई है। इस कॉपी के सामने आने से अब चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

सुरेश कुमार रलोथी नाम के प्रार्थी ने उदयपुर विशिष्ट न्यायिक मजिस्ट्रेट एनआई एक्ट कोर्ट 7 उदयपुर में गिरनार होटल प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर करणसिंह के खिलाफ चैक अनादरण का वाद दायर किया था। इस मामले में 16 अप्रैल को पेशी थी। इसी पेशी के दिन कोर्ट ने करणसिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया। मामले की अगली सुनवाई 20 मई को होगी।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User