कलेक्‍टर द्वारा संजय स्‍टेडियम में रोशनी की व्‍यवस्‍था और स्‍टेडियम की बाउंड्री के बाहर गुमठियों को हटाने के दिये निर्देश

Sunday, November 3, 2024 - 22:40
Updated: 2 years ago
0
कलेक्‍टर द्वारा संजय स्‍टेडियम में रोशनी की व्‍यवस्‍था और स्‍टेडियम की बाउंड्री के बाहर गुमठियों को हटाने के दिये निर्देश

गुना (आरएनआई) कलेक्टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह द्वारा देर शाम संजय स्टेडियम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्‍टेडियम में लाईट लगाने, साफ-सफाई कराये जाने तथा जेसीबी मशीन द्वारा मैदान को समतल कराने के निर्देश दिये। उन्‍होंने मुख्‍य नगरपालिका अधिकारी को ट्रैक तैयार कराने के लिये चूने की लाइन डालकर तैयार करने के लिये कहा, ताकि खिलाडि़यों एवं रनिंग की तैयारी करने वाले युवाओं को अच्‍छा ट्रैक अभ्‍यास हेतु मिल सके। उन्‍होंने मुख्‍य नगर पालिका अधिकारी को स्‍टेडियम के बाहर बाउंड्री के पास बनी गुमठियों को हटाने के निर्देश दिये।  

आज निरीक्षण के दौरान मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रथम कौशिक, अपर कलेक्‍टर अखिलेश जैन, तहसीलदार गुना जी.एस. बैरवा, तहसीलदार गुना ग्रामीण कमल मण्‍डेलिया, मुख्‍य नगर पालिका अधिकारी तेज सिंह यादव, खेल विभाग से दुर्गेश सक्‍सेना उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User