कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह के निर्देशन में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्‍सीलेंस के सामने से हटाया गया अतिक्रमण

स्वच्छता अभियान अंतर्गत लगभग 15 ट्रॉली कचरे का किया गया निस्तारण ।

Sunday, November 3, 2024 - 22:36
Updated: 2 years ago
0
कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह के निर्देशन में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्‍सीलेंस के सामने से हटाया गया अतिक्रमण

गुना (आरएनआई) मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर कलेक्टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह के निर्देशन में तहसीलदार गुना जी.एस. बैरवा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी तेज सिंह यादव द्वारा प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्‍सीलेंस के सामने से अवैध अतिक्रमण को हटाया गया।

 इस दौरान आरआरआर सेंटर पर एकत्रित कचरे को साफ कराया गया तथा अवैध रूप से लगे होर्डिग को हटाया गया।

इसके बाद कलेक्टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह द्वारा संजय स्टेडियम में रनिंग ट्रैक तैयार करने के लिये श्रमदान किया गया तथा नगर पालिका के द्वारा रनिंग ट्रैक की सफाई कर पानी का छिड़काव कराया गया। रनिंग ट्रैक को जेसीबी मशीन द्वारा समतल किया गया। स्वच्छता अभियान अंतर्गत लगभग 15 ट्रॉली कचरे का निस्तारण किया, जिसमें कचरा, कपड़े, पेड़-पौधे, झाड़ियां आदि सम्मिलित हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User