उमरिया में जंगली हाथियों के हमले से 2 की मौत, वन मंत्री ने परिजनों से की मुलाकात, दिया मुआवजा

Nov 3, 2024 - 22:43
Nov 3, 2024 - 22:44
 0  432
उमरिया में जंगली हाथियों के हमले से 2 की मौत, वन मंत्री ने परिजनों से की मुलाकात, दिया मुआवजा

उमरिया(आरएनआई)मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में जंगली हाथियों का आतंक जारी है। इससे अब तक दो लोगों की जान चली गई है, जबकि दो लोग घायल हो गए हैं। इसी कड़ी में राज्य वन मंत्री दिलीप अहिरवार आज मृतकों के घर पहुंचे और अपनी शोक-संवेदनाएं व्यक्त की। वहीं, घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की।

इस दौरान मंत्री ने दोनों परिवारों को 8 लाख रुपये की वन्य जीव के कारण होने वाली मौत पर मिलने वाली मुआवजा राशि प्रदान की। जिसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा निर्देश प्राप्त हुए है।

दहशत का माहौल

बता दें कि हाथियों के आंतक से सभी लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बच्चों को घर से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम तैनात है। इधर, हाथियों के हमले से हुए मौत के कारण ग्रामीणों में भय और तनाव का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, जंगली हाथियों ने गांव के आसपास ही डेरा डाल रखा है। जिस कारण लोगों की नींद भी उड़ी हुई है।

जंगली हाथियों का आतंक

हाथियों का झूड एक गांव से दूसरे गांव भटक रहे हैं। इसके आंतक के कारण रात के समय सभी लोग अपने घरों के बाहर आग जलाकर सो रहे हैं। उनके मन में डर बना हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0