कलेक्‍ट्रेट परिसर में चलाया गया सफाई अभियान, परिसर की करायी गई साफ-सफाई

कलेक्‍टर द्वारा स्‍वयं एवं कलेक्‍ट्रेट के कर्मचारियों के साथ किया गया श्रमदान। 

Monday, September 2, 2024 - 20:00
Updated: 2 years ago
0
कलेक्‍ट्रेट परिसर में चलाया गया सफाई अभियान, परिसर की करायी गई साफ-सफाई
गुना (आरएनआई) कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह के निर्देशानुसार जिले में साफ-सफाई का नवाचार सतत जारी है। इसी क्रम में आज जिला कलेक्‍ट्रेट परिसर में साफ-सफाई अभियान चलाकर पेड़, पोधों की छटाई का कार्य किया गया, जिसमें कलेक्‍ट्रेट के विभिन्‍न अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा स्‍वयं श्रमदान कर सफाई अभियान में अपनी सहभागिता की गई।

आज इस अभियान के दौरान कलेक्‍टर डॉ. सिंह द्वारा स्‍वयं श्रमदान कर पेड़ पौधों की छटाई की गई। इस दौरान नगर पालिका, उद्यानिकी विभाग की टीम द्वारा सहयोग किया गया। 
इस दौरान अपर कलेक्‍टर अखिलेश जैन, अनुविभागीय अधिकारी गुना श्रीमति शिवानी पाण्‍डे,  अनुविभागीय अधिकारी आरोन विकास कुमार आनंद, संयुक्‍त कलेक्‍टर महेश कुमार बमन्‍हा, डिप्‍टी कलेक्‍टर श्रीमति जिया फातिमा सहित अन्‍य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User