कलेक्टर ने संजय गांधी स्टेडियम में आयोजित

हॉकी टूर्नामेंट में सहभागिता कर खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन

Friday, February 6, 2026 - 17:17
Updated: 9 months ago
0
कलेक्टर ने संजय गांधी स्टेडियम में आयोजित

गुना (आरएनआई) संजय गांधी स्टेडियम में आयोजित 33वें अखिल भारतीय स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री स्मृति स्वर्ण हॉकी टूर्नामेंट के दौरान कलेक्टर किशोर कुमार कन्‍याल ने उपस्थित होकर टूर्नामेंट में अपनी सहभागिता दी। इस अवसर पर उन्होंने मैदान पर पहुंचकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा उनके साथ सामूहिक फोटो भी खिंचवाई। 

कलेक्टर श्री कन्‍याल ने खिलाड़ियों से संवाद करते हुए खेल भावना, अनुशासन और मेहनत के महत्व पर प्रकाश डाला तथा प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे खेल आयोजन युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा, टीम भावना और अनुशासन विकसित करते हैं, जो समाज के सर्वांगीण विकास में सहायक हैं।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता गुप्ता,अब्दुल हकीम गाजी, मेहरबान सिंह धाकड़,अनिल नायक, सूर्यकांत जगताप,राधेश्याम गुप्ता,जितेंद्र सिंह, रविंद्र रघुवंशी,शेखर वशिष्ट, बृजेश दुबे, सुनील अग्रवाल, श्रीमती रजनी शर्मा,भानु प्रताप सिंह,ओम प्रकाश शर्मा सहित एसडीएम श्रीमती शिवानी पांडे, सीएमओ सुश्री मंजुषा खत्री, डिप्टी कलेक्टर सुश्री महिमा चौधरी एवं अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User