कलेक्टर ने तहसील कार्यालय गुना का किया औचक निरीक्षण, डिवाइडर के बीच बने हुए गैप को एक दिवस के अंदर पूरा करने के दिए सख्त निर्देश

Dec 27, 2024 - 19:46
Dec 27, 2024 - 19:47
 0  2k
कलेक्टर ने तहसील कार्यालय गुना का किया औचक निरीक्षण, डिवाइडर के बीच बने हुए गैप को एक दिवस के अंदर पूरा करने के दिए सख्त निर्देश

गुना (आरएनआई) कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह द्वारा आज तहसील कार्यालय गुना पहुंचकर राजस्व विभाग अंतर्गत किए जा रहे कार्यो की समीक्षा बैठक ली गईl इस दौरान किए गए कार्यों में संतोषजनक प्रगति न होने एवं रैंकिंग कम होने पर नाराजगी व्यक्त की गई। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी पटवारी को टारगेट दिए जाएं और प्रत्‍येक हल्का की प्रगति रिपोर्ट बनाकर प्रतिदिन प्रस्तुत की जाए। दिए गए टारगेट के अनुकूल काम न होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी l

समीक्षा के दौरान अनुविभागीय अधिकारी गुना श्रीमती शिवानी पांडे, तहसीलदार गुना,तहसीलदार गुना ग्रामीण सहित समस्त राजस्व अमला उपस्थित रहा।

समीक्षा के बाद कलेक्टर द्वारा मारुति शोरूम से लेकर चिंताहरण तक के मुख्य मार्ग का निरीक्षण किया गया। उन्होंने मौके पर ही पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन यंत्री को सख्त निर्देश दिए कि कल तक डिवाइडर के बीच में बने हुए गैप का पूरा किया जाए। इस दौरान पीडब्‍ल्‍यूडी के कार्यपालन यंत्री सहित विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।


Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0