कलेक्‍टर ने उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया सम्‍मानित

Wednesday, July 1, 2026 - 21:55
Updated: 4 months ago
0
कलेक्‍टर ने उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया सम्‍मानित

गुना (आरएनआई) कलेक्‍टर किशोर कुमार कन्‍याल के नवाचार के तहत उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्‍मानित किया गया। आज कलेक्‍ट्रेट सभागार में कलेक्‍टर कार्यालय गुना के स्‍टेनो भूपेन्‍द्र साहू, माफी शाखा के शुभम सेन, भृत्‍य ओंकार सिंह नरवरिया को शासकीय कार्यो में उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन करने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका सम्‍मान किया। इस अवसर पर अपर कलेक्‍टर अखिलेश जैन, सीईओ जिला पंचायत अभिषेक दुबे सहित अन्‍य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

उल्‍लेखनीय हैं कि प्रति माह उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्‍मानित करने का नवाचार कलेक्‍टर द्वारा आरंभ किया गया है। उन्‍होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर जिले को प्रदेश व देश स्तर पर अग्रणी बनाने का प्रयास करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User