जौनपुर में 15 जुलाई तक चलेगा ‘मिशन सेफ फ्यूचर’, स्कूल वाहनों की होगी सघन जांच

Wednesday, July 1, 2026 - 21:51
Updated: 1 month ago
0
जौनपुर में 15 जुलाई तक चलेगा ‘मिशन सेफ फ्यूचर’, स्कूल वाहनों की होगी सघन जांच

जौनपुर,01 जुलाई । यूपी के जौनपुर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा और सुरक्षित परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग 1 से 15 जुलाई तक विशेष अभियान ‘मिशन सेफ फ्यूचर’ चलाएगा। अभियान के तहत जनपद में संचालित सभी स्कूल वाहनों की सघन जांच की जाएगी। बिना फिटनेस, परमिट अथवा सुरक्षा मानकों का पालन किए बिना संचालित वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बुधवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि 

संभागीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) अजीत सिंह ने सभी विद्यालय प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों से अपील की है कि वे 7 जुलाई तक अपने विद्यालयों में संचालित सभी वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट, बीमा सहित अन्य आवश्यक अभिलेखों को नियमानुसार अद्यतन करा लें। उन्होंने अभिभावकों से भी बच्चों को स्कूल ले जाने वाले वाहनों के सुरक्षा मानकों की जानकारी रखने और केवल मानक पूरे करने वाले वाहनों का ही उपयोग सुनिश्चित करने की अपील की।

आरटीओ ने बताया कि 7 जुलाई के बाद परिवहन विभाग, पुलिस और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम विशेष प्रवर्तन अभियान चलाकर स्कूल वाहनों की जांच करेगी। जांच के दौरान बिना परमिट, बिना फिटनेस या निर्धारित सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करते पाए जाने वाले वाहनों के खिलाफ चालान, सीज सहित अन्य विधिक कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने चेतावनी दी कि बार-बार निर्देश और चेतावनी के बावजूद यदि कोई विद्यालय बिना फिटनेस और परमिट वाले वाहनों का संचालन करता पाया गया, तो ऐसे विद्यालयों की सूची तैयार कर संबंधित सक्षम अधिकारियों को भेजी जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विद्यालय की मान्यता निरस्त कराने की भी कार्रवाई की जाएगी।

परिवहन विभाग ने सभी स्कूल संचालकों से अभियान को गंभीरता से लेते हुए समय सीमा के भीतर सभी औपचारिकताएं पूरी करने की अपील की है, ताकि विद्यार्थियों की सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता न हो।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
VISHWA PRAKASH SRIVASTAVA

Vishwa prakash srivastava (JAURANLIST) JAUNPUR ADD MOHALLA RUHTTA

Comments (0)

User