पूर्व IAS अरविंद जोशी और टीनू जोशी पर ED की बड़ी कार्रवाई, 22.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Wednesday, July 1, 2026 - 22:00
Updated: 2 months ago
0
पूर्व IAS अरविंद जोशी और टीनू जोशी पर ED की बड़ी कार्रवाई, 22.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रवर्तन निदेशालय ने पूर्व आईएएस अरविंद जोशी और उनकी पत्नी टीनू जोशी पर बड़ी कार्रवाई की है। ED ने धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत 22.46 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की हैं। इनमें सेमरी बाज्याफ्त गांव में स्थित क्रिकेट अकादमी, होटल और रिसॉर्ट समेत कई संपत्तियां शामिल हैं।

जांच लोकायुक्त में दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू हुई थी। आरोप है कि जोशी दंपती ने आय से अधिक करीब 41.87 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित की। ED जांच में यह भी सामने आया कि अवैध संपत्तियों को छिपाने के लिए बेनामी संस्थाओं, फर्जी समझौतों और कई स्तर के लेन-देन का सहारा लिया गया। बताया गया है कि क्रिकेट अकादमी में भी सहयोगियों के जरिए निवेश कर अवैध धन खपाया गया।

गौरतलब है कि इससे पहले भी ED करीब 13.60 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच कर चुकी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User