कलेक्टर डॉ. सिंह द्वारा तहसील गुना में की गई राजस्व अभियान 2.0 प्रगति की समीक्षा

नक्शा तरमीम एवं ईकेवायसी कार्य में गति लाने के दिए निर्देश।

Friday, August 16, 2024 - 20:17
Updated: 2 years ago
0
कलेक्टर डॉ. सिंह द्वारा तहसील गुना में की गई राजस्व अभियान 2.0 प्रगति की समीक्षा

गुना (आरएनआई) राजस्व अभियान 2.0 के अंतर्गत 18 जुलाई से 31 अगस्त तक राजस्व विभाग से संबंधित लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए विशेष अभियान शासन के निर्देशानुसार लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह द्वारा अभियान में प्रगति की मॉनिटरिंग एवं तहसील कार्यालयों का सतत निरीक्षण जारी है।

इसी क्रम कलेक्टर डॉ. सिंह द्वारा आज तहसील गुना का निरीक्षण कर तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं पटवारियों की समीक्षा बैठक ली गई। उन्होंने तहसील गुना नगरीय एवं ग्रामीण में प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने नक्शा तरमीम एवं ई केवायसी कार्य में प्रगति लाने के सख्त निर्देश दिए। 

उन्होंने पटवारी हल्कवार प्रगति की समीक्षा कर निर्देश दिए कि ऐसे पटवारी जिनकी प्रगति नक्शा तरमीम कार्य में शून्य है, वे आज से ही कार्य प्रारम्भ करें। समीक्षा के दौरान उन्होंने हल्का पटवारी ग्राम कुश्मोदा, विनायकखेड़ी, जगनपुर, सकतपुर आदि को कार्य में प्रगति लाने के सख्त निर्देश दिए। 

उन्होंने तहसीलदारों को पटवारीवार लक्ष्य तय कर प्रतिदिन समीक्षा के निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि सभी तहसीलदार लगातार अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर कार्य पूर्ण कराएं एवं नक्शा तरमीम के प्रकरण प्रतिदिन तहसील कार्यालय में जमा कराएं। उन्होंने तहसील कार्यालय का निरीक्षण भी किया एवं व्यवस्थाएं बेहतर करने के निर्देश दिए। 

बैठक के दौरान अनुविभागीय अधिकारी गुना श्रीमती शिवानी पांडे, तहसीलदार गुना नगरीय जीएस बैरवा, तहसीलदार गुना ग्रामीण कमल मंडेलिया, नायब तहसीलदार मयंक खेमरिया, नायब तहसीलदार श्रीमती आरती गौतम सहित राजस्व निरीक्षक, पटवारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User