आरोन में शासकीय उचित मूल्य दुकान पर एफआईआर, खाद्य अधिकारी की मॉनिटरिंग पर उठे सवाल

Friday, August 16, 2024 - 20:20
Updated: 2 years ago
0
आरोन में शासकीय उचित मूल्य दुकान पर एफआईआर, खाद्य अधिकारी की मॉनिटरिंग पर उठे सवाल

गुना/आरोन (आरएनआई) एसडीएम आरोन विकास आनंद के निर्देश पर शासकीय उचित मूल्य दुकान कस्वामढ़ी के खिलाफ आरोन थाने में एफआइआर दर्ज की गई है। बताया गया है कि अनियमितता पाए जाने पर गेहूं 217 कुंटल, चावल 214 कुंटल, नमक 79 किलो, शक्कर 43 किलो कम पाए जाने पर अध्यक्ष जय बजरंगबली स्वयं सहायता समूह कस्बामढ़ी गुड्डी नायक, विक्रेता राधा नायक, सहायक विक्रेता संजय नायक पर *प्राथमिक दर्ज (FIR) कराई गई।

सूत्र बताते हैं कि जिले भर में ऐसी कई दुकानों पर गरीबों के हक राशन पर डाका डाला जा रहा है। इससे जिले में जिला खाद्य अधिकारी तुलेश्वर कुर्रे की मॉनिटरिंग पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इसके साथ ही उनकी हमेशा की तरह कार्यवाही का आश्वासन भी संदेह के घेरे में दिखाई दे रहा  है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User