कलेक्टर के निर्देश पर अवैध अतिक्रमण को हटाकर कुशवाह परिवार को दिलाया न्याय

Wednesday, March 13, 2024 - 20:47
Updated: 3 years ago
0
कलेक्टर के निर्देश पर अवैध अतिक्रमण को हटाकर कुशवाह परिवार को दिलाया न्याय

गुना (आरएनआई) तहसीलदार शहर गुना द्वारा दी गयी जानकारी अनुसार आवेदक नीलम पुत्र नारायण सिंह कुशवाह, मनोज पुत्र नारायण सिंह कुशवाह, मालती पुत्री नारायण सिंह कुशवाह, देवकी बाई वेवा नारायण सिंह कुशवाह द्वारा एक आवेदन कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस के समक्ष जनसुनवाई में दिया गया।

 जिसमें उल्लेख किया गया था कि उनके निजी स्वामित्व की भूमि कस्बा गुना में सर्वे नंबर 63/9/2 रकवा 0.104 हेक्टर 63/9/3 रकवा 0.113 ,63/9/5 रकवा 0. 104 हैकटेयर एवं 63/9/4रकवा 0.105 हैकटेयर भूमि पर घनश्याम पारदी निवासी बूढ़े बालाजी द्वारा रातों-रात अवैध कब्जा कर लिया है। 

भूमि स्वामियों को लगातार प्रताड़ित कर महिलाओं एवं बच्चों को धमकी देकर भूमि से कब्जा हटाने के नाम पर 30 लाख रुपए की फिरौती मांग की जा रही थी।

कलेक्टर द्वारा तत्‍काल तहसीलदार गुना नगर को अवैध कब्जे को हटाने के निर्देश जनसुनवाई में दिए। 

निर्देशों के पालन में तहसीलदार गुना नगर जी.एस. बैरवा, टी.आई. कोतवाली अनूप भार्गव, नायब तहसीलदार श्रीमती आरती गौतम गुना नगर, राजस्व निरीक्षक के.एन. साहू, राजेश साहू,  सुनील रघुवंशी पटवारी राजस्व एवं पुलिस विभाग के संयुक्त दल द्वारा जे.सी.बी. से अवैध कब्जा हटाया गया, साथ ही शासकीय रास्ते पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर हनीफ खान द्वारा किये गये अतिक्रमण को भी हटा दिया गया। 

उक्‍त कार्यवाही से प्रसन्‍न कुशवाह परिवार ने कलेक्टर श्री बैंस को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User