कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय भागवत कथा शुरू, मसवानी मुहल्ले से बांके बिहारी मंदिर तक निकली यात्रा

Thursday, August 28, 2025 - 21:34
Updated: 1 year ago
0
कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय भागवत कथा शुरू, मसवानी मुहल्ले से बांके बिहारी मंदिर तक निकली यात्रा

फतेहपुर (आरएनआई) जिला सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलदीप रस्तोगी उर्फ पप्पन की ओर से सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन शहर के शांतीनगर स्थित बांके बिहारी मंदिर में कराया गया। भागवत कथा से पहले गुरूवार को भव्य कलश यात्रा मसवानी मुहल्ले से मंदिर प्रांगण तक निकाली गई। कलश स्थापना के साथ भागवत कथा शुरू हुई। 

आयोजक कुलदीप रस्तोगी उर्फ पप्पन ने बताया कि सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन बांके बिहारी मंदिर में कराया गया। कथा से पहले भव्य कलश यात्रा मसवानी स्थित उनके आवास से निकाली गई। कलश यात्रा में पीले वस्त्र धारण किए महिलाएं सिर पर कलश लेकर बड़ी संख्या में शामिल हुईं। कलश यात्रा अपने निर्धारित मार्ग से होते हुए आयोजन स्थल बांके बिहारी मंदिर पहुंची। जहां कलश स्थापना के साथ कथा शुरू हुई। कथा में वृंदावन के आचार्य अवनीश कृष्ण द्विवेदी ने भाग लिया। उन्होने उपस्थित भक्तों के बीच श्रीमद भागवत कथा का महात्म बताया। आयोजक श्री पप्पन ने बताया कि सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा के बाद चार सितंबर को मंदिर प्रांगण में ही विशाल भण्डारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होने शहरवासियों का आहवान किया कि श्रीमद भागवत कथा में प्रतिदिन पहुंचकर धर्म लाभ कमाएं। इस मौके पर राम रस्तोगी, रवि रस्तोगी, पुष्पा रस्तोगी, नारायण रस्तोगी, भोलू रस्तोगी, मोनू रस्तोगी, राजा रस्तोगी, दशरथ, धर्मेन्द्र गुप्ता, दीपू रस्तोगी, राम गुप्ता, आभा रस्तोगी, मंजू रस्तोगी, पायल रस्तोगी, आस्था रस्तोगी, कविता रस्तोगी, विक्की रस्तोगी, माधुरी रस्तोगी, दीक्षा रस्तोगी, प्रीती रस्तोगी, निवेदिता रस्तोगी भी मौजूद रहीं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User