करवा चौथ हादसे की अबोध बच्ची के नाम सलूजा ने 1 लाख जमा कर पासबुक सौंपी
गुना (आरएनआई) करवा चौथ के दिन एक दुर्घटना में दिवंगत कुशवाह दंपति दीपक- प्रियंका की अबोध बच्ची की देखरेख के लिए आज राजेंद्र सिंह सलूजा पूर्व विधायक गुना द्वारा जनसहयोग से प्राप्त एक लाख रुपए की राशि 19 वर्ष के लिए बच्ची के नाम जमा कर पासबुक की प्रति बच्ची के दादा पप्पू कुशवाह को सौंपी 19 वर्ष बाद यह राशि चार लाख हो कर बच्ची को मिल सकेगी पासबुक सौंपते हुए बच्ची को भविष्य में आने वाली आवश्यकताओं शिक्षा,स्वास्थ्य आदि में भी सहयोग का आश्वाशन दिया ,इस अवसर पर पार्षद सुमन लालाराम लोधा वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल भार्गव, बलवंत सिंह कुशवाह,अनिल कुशवाह अध्यक्ष कुशवाह समाज,महेंद्र कुशवाह,श्याम कुशवाह,हरिसिंह कुशवाह,सोनू कुशवाह,जगदीश कुशवाह, सौरभ कुशवाह,मोहन प्रकाश गब्बा सहित अनेक समाज बंधु उपस्थित रहे। सलूजा ने कहा कि यह नेतागिरी का समय नहीं है लेकिन बच्ची की सहायता के लिए और लोग प्रोत्साहित हो इसलिए खबर मीडिया में दी गई है।
उल्लेखनीय है कि पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता, सवर्ण सेना अध्यक्ष विक्रम तोमर सहित अन्य लोग थे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



