कम नहीं हो रही झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुसीबतें, प्रवर्तन निदेशालय ने फिर भेजा बुलावा

Jan 23, 2024 - 20:44
Jan 23, 2024 - 20:45
 0  621
कम नहीं हो रही झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुसीबतें, प्रवर्तन निदेशालय ने फिर भेजा बुलावा

झारखंड (आरएनआई) झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुसीबतें कम होने के नाम ही नहीं ले रही है 20 जनवरी को प्रवर्तन निदेशालय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में पूछताछ की थी और कुछ ही दिनों बाद उन्हें फिर से बुलाया गया है।

 इसको लेकर जांच एजेंसी का कहना है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बयान की रिकॉर्डिंग पूरी नहीं हो पाई थी,जिसकी वजह से उन्हें दोबारा बुलाया गया है।

जिसके चलते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 27 से 31 जनवरी के बीच अपना बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया है। आपको बता दे कि इस मामले में अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार हुए इन 14 लोगों में आईएएस अधिकारी छवि रंजन भी शामिल है। जांच एजेंसी के मुताबिक यह मामला भूमाफियों द्वारा भूमि के स्वामित्व को अवैध रूप से बदलने के एक बड़े रैकेट से संबंधित है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का कहना है कि उनके खिलाफ साजिश की गई है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0