युवा मोर्चा का नमो नवमतदाता अभियान सम्मेलन 25 को

Jan 23, 2024 - 20:42
Jan 23, 2024 - 20:43
 0  945
युवा मोर्चा का नमो नवमतदाता अभियान सम्मेलन 25 को

गुना (आरएनआई) भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा नमो नव मतदाता सम्मेलन 25 जनवरी को देश भर की 5 हजार विधानसभा में आयोजित किए जा रहे है। उक्त सभी नमो नव मतदाता सम्मेलन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चूली माध्यम से सभी युवाओं को संबोधित करेंगे।

 इसी के अंर्तगत नमो नव मतदाता सम्मेलन जिले के चारों विधानाभाओं में युवा मोर्चा के निर्देशन में आयोजित किए जा रहे है। जिसकी तैयारियों को लेकर राधौगढ़, गुना, चाचौड़ा और बमोरी विधानसभा में युवा मोर्चा की बैठक संपन्न। बैठक में कार्यकर्ताओं को नव मतदाताओं को जोड़ने कार्य विभाजन किया।

 बैठक में मुख्य रूप से युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री, मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी सहित मोर्चा पदाधिकारियों उपस्थित रहे।

 

मोर्चा जिला अध्यक्ष ने बैठक को संबोधित किया उन्होंने कहा कि जिले की हर विधानसभा में दो दो स्थानों पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाकर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हे। उक्त कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवा मतदाताओं को संबोधित कर मार्गदर्शन करेंगे। जिले के सभी 17 से 25 वर्ष के युवा छात्र छात्राओं से कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आग्रह किया गया है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0