कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए 14 जुलाई तक करें आवेदन

Friday, June 13, 2025 - 22:27
Updated: 1 year ago
0

फतेहपुर (आरएनआई) जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रसून राय ने बताया कि पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए संचालितओ लेवल एवं सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना ऑनलाईन संचालित है। निर्गत समय सारणी के आधार पर पिछड़े वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवक, युवतियों को जिनकी शैक्षिक योग्यता इण्टरमीडिएट या उनके समकक्ष हो जिनके अभिभावकों की वार्षिक आय सीमा एक लाख तक व अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 35 वर्ष के मध्य हो, अभ्यर्थी शिक्षित बेरोजगार हो तथा किसी शिक्षण संस्थान से छात्रवृत्ति न लेता हो ऐसे पिछड़े वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवक, युवतियां विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध दिशा निर्देश के आधार पर प्रशिक्षण 14 जून से 14 जुलाई तक अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ओ लेवल कम्प्यूटर प्रशिक्षण की अवधि एक वर्ष होगी। सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण की अवधि तीन माह होगी। संबंधित आवेदकों द्वारा ऑनलाइन आवेदन करने के पश्चात प्रिन्ट आउट प्राप्त करके उस पर पासपोर्ट साईज फोटो चस्पा कर हस्ताक्षर युक्त अभिलेखों जाति, आय प्रमाण पत्र बोर्ड ऑफ रेवेन्यू, ई-डिस्ट्रिक्ट की वेबसाइट पर होना अनिवार्य हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट के अंक पत्र तथा प्रमाण पत्र, एवं आधार कार्ड की छायाप्रति सहित हार्डकॉपी जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय विकास भवन कमरा नं0-114 में निर्धारित तिथि एवं समयान्तर्गत उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। अन्तिम तिथि 14 जुलाई के पश्चात किसी भी प्रकार के आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जायेगें। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User