पाक्सो एक्ट के वांछित को पुलिस ने दबोचा

Jun 13, 2025 - 22:26
Jun 13, 2025 - 22:43
 0  54

हथगाम, फतेहपुर (आरएनआई) शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर सुल्तानपुर घोष थाना पुलिस ने पाक्सो एक्ट मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के किशोई गांव के रहने वाले रामकिशोर का 19 वर्षीय लड़का नीरज पक्सो एक्ट के मामले में वांछित चल रहा था। जिसको पुलिस की तलाश थी। शुक्रवार को मुखबिर द्वारा पुलिस को सूचना मिली कि पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहा अभियुक्त थाना क्षेत्र के इजूरा बुजुर्ग मोड़ के पास खड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही सुल्तानपुर घोष थाना प्रभारी निरीक्षक तेज़ बहादुर सिंह अपने हमराहियों के साथ घटनास्थल की घेराबंदी कर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। वहीं बाद में लिखापढ़ी कर जेल भेज दिया गया।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0