प्लेसमेंट शिविर में 72 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

Friday, June 13, 2025 - 22:27
Updated: 1 year ago
0

फतेहपुर (आरएनआई) जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि ग्लोबल कम्प्यूटर एकेडमी रावण मैदान खागा एवं जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में प्रातः 11 बजे प्लेसमेन्ट शिविर व कैरियर काउंसलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें 200 प्रतिभागी अभ्यर्थियों की कॅरियर काउंसलिंग की गयी।

शिविर में प्रतिभागी कंपनी प्रज्ञान ग्लोबल सर्विसेज, नोएडा द्वारा 18, पुखराज हेल्थकेयर प्रा.लि., रायबरेली द्वारा 30, जीडी एक्स सिक्योरिटी नोएडा द्वारा 15 एवं भारतीय जीवन बीमा निगम फतेहपुर द्वारा नौ, कुल 72 योग्य अभ्यर्थियों की 9000 से 17000 तक प्रतिमाह वेतन पर चयन सम्बन्धी कार्यवाही की गयी। कार्यक्रम अधोहस्ताक्षरी के दिशा-निर्देशन में रोजगार मेला प्रभारी शशॉक पांडेय द्वारा सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्लोबल कम्प्यूटर एकेडमी से रोशनी अग्रहरि, अर्पिता तिवारी, शबनम खॉन, प्रगति, अंजू, खुशी, आफताब, अर्शलान, अमित, सौरभ व एकेडमी के निदेशक विपिन कुमार गुप्ता साथ ही सेवायोजन कार्यालय से समस्त स्टाफ द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User