कभी बेटी को नजरअंदाज मत करना, जरा सा पंख खोलेगी़ तो ये आसमान छू लेगी

इसे बेटा बना लो तो ये इतिहास छू लेगी, करो विश्वास तो यह विश्वास छू लेगी

Thursday, June 15, 2023 - 21:26
Updated: 3 years ago
0
कभी बेटी को नजरअंदाज मत करना, जरा सा पंख खोलेगी़ तो ये आसमान छू लेगी

गुना। नीट 2023 का रिजल्ट आया मुझे यह जानकर बहुत खुशी हो रही है कि हमारी बिटिया प्रियांशी के बाबा इच्छाराम शर्मा और पिता मंगल सिंह शर्मा माता सुनीता शर्मा दोनों ही शिक्षक हैं। बिटिया प्रियांशी ने 612/720 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया नीट यूजी रैंक 22283 वा स्थान प्राप्त कर परीक्षा उत्तीर्ण की है। इसी तरह कक्षा 12वीं में भी बिटिया ने वर्ष 2021 22 में  स्कूल विद्या भवन पब्लिक स्कूल गुना से 97% अंक प्राप्त कर परीक्षा उत्तीर्ण कर जिले में प्रथम स्थान रहा।
यह बच्ची उन लोगों के लिए रोल मॉडल साबित होगी जो अपने बच्चों को किसी कारण बस कोटा या अन्यत्र जगह अध्ययन हेतु नहीं भेज पाते क्योंकि इस बच्ची ने घर पर रहकर ऑनलाइन पढ़कर यह उपलब्धि हासिल की है बच्ची ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों परिजनों और मित्रों को दिया है।
परमात्मा एवं बड़ों के आशीर्वाद से यह उपलब्धि प्राप्त हुई है भविष्य में भी हम आप सब के आशीर्वाद की अपेक्षा करते हैं।
बिटिया को इस अवसर की हार्दिक बधाई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User