3 संभागों सहित 23 जिलों में भारी बारिश, 25 जून तक मानसून की दस्तक

चक्रवात ‘बिपरजॉय’ का दिखेगा असर, इन क्षेत्रों में आंधी, जानें IMD पूर्वानुमान

Thursday, June 15, 2023 - 20:15
Updated: 3 years ago
0

भोपाल। मध्य प्रदेश के मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां तेज गर्मी देखने को मिल रही है। दूसरी तरफ बारिश का दौर भी जारी है। राजधानी भोपाल सहित कई जिलों में बारिश रिकॉर्ड की गई है। छिंदवाड़ा और अन्य जिलों में लू की चेतावनी जारी कर दी गई है। तूफान का असर भी मध्यप्रदेश पर देखने को मिल सकता है।

कई जिलों में बारिश की संभावना पर अलर्ट जारी किया गया है। आदेश के तहत कई जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। 22 जिलों में तूफानी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। तूफान तेजी से गुजरात की तरफ बढ़ रहा है। वहीं इसके राजस्थान की तरफ मुड़ने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। जिसका असर मध्यप्रदेश पर पड़ सकता है। बादल छाए रहने के साथ ही 22 जिले में बारिश देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक 36 घंटे के भीतर इंदौर, उज्जैन, देवास, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर मालवा, शाजापुर, राजगढ़, ग्वालियर, शिवपुरी, सीहोर, भोपाल, विदिशा, अशोकनगर, टीकमगढ़ छतरपुर, गुना,, मुरैना, दतिया भिंड में तूफान का असर दिखेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे। तेज ठंडी हवा चलने के साथ ही आंधी की स्थिति भी देखने को मिल सकती है।

20 जून तक आधे से अधिक मध्य प्रदेश में मानसून के बादल छा जाएंगे। वही 25 जून तक पूरे मध्यप्रदेश में मानसून का असर देखने को मिल सकता है। चक्रवात बिपरजॉय का असर उत्तर पूर्व मध्य प्रदेश को देखने को मिल सकता है। मध्य प्रदेश के उत्तरी भाग पर तूफान का असर होगा। वही उत्तर पूर्वी क्षेत्रों में आसमान में बादल छाए रहेंगे।

सागर सिटी दमोह सतना सिवनी जबलपुर खजुराहो ग्वालियर और मलाजखंड में बारिश रिकॉर्ड की गई है। जिन 24 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। उसमें मुरैना, रायसेन, गुना, भिंड, शिवपुरी, खरगोन, सीहोर, बुरहानपुर, उज्जैन, उमरिया, सागर, अनूपपुर, डिंडोरी, दमोह, सिवनी, कटनी, नर्मदा पुरम में बारिश रिकॉर्ड की गई है।

मौसम विभाग द्वारा झुंझुनू में आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। उनमें 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। जबलपुर, खजुराहो, ग्वालियर, दतिया और मलाजखंड में आंधी का असर देखने को मिल सकता है। गुरुवार को 26 जिलों मैं आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें खरगोन, सीहोर, बुरहानपुर, उज्जैन, उमरिया, छिंदवाड़ा, सागर, सतना, अनूपपुर, देवास, नरसिंहपुर, छतरपुर में आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।

चल रही मॉनसूनगतिविधि पर मौसम वैज्ञानिकों ने कहा कि 20 जून के आसपास मानसून की दस्तक देखने को मिलेगी। वहीं फिलहाल मानसून से पहले मध्य प्रदेश में जो मानसून मौसम तंत्र सक्रिय है। बेतूल, बुरहानपुर, धार, खरगोन, खंडवा, देवास में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं राजधानी भोपाल में भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जबलपुर संभाग में भी हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। वही ग्वालियर और चंबल संभाग में भी आंधी और बारिश का पूर्वानुमान जताया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User