पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री महेन्‍द्र सिंह सिसोदिया का भ्रमण कार्यक्रम

Thursday, June 15, 2023 - 21:27
Updated: 3 years ago
0
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री महेन्‍द्र सिंह सिसोदिया का भ्रमण कार्यक्रम
गुना। प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री म०प्र० शासन  महेन्‍द्र सिंह सिसोदिया 16 जून 2023 को जिले के भ्रमण पर रहेंगे तथा विभिन्‍न लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। 
प्राप्‍त जानकारी अनुसार 16 जून 2023 को मंत्री श्री सिसोदिया दोपहर 02:40 बजे ग्राम मुरादपुर आगमन पश्‍चात मुरादपुर से मुरादपुर चक सड़क एवं मुरादपुर से हरिजन बस्‍ती रोड का भूमिपूजन करेंगे, दोपहर 03:30 बजे खेजराबाबा से मुरादपुर पटना रोड सड़क के भूमिपूजन कार्यक्रम, सांय 04:00 बजे ग्राम इमलिया आगमन पश्‍चात बांसखेडी से इमलिया सड़क के भूमिपूजन कार्यक्रम, सांय 04:30 बजे ग्राम मोई आगमन पश्‍चात मोई से ऐंदवाड़ा सड़क के भूमिपूजन कार्यक्रम, ई कक्ष धाननखेड़ी का लोकार्पण (ग्राम पंचायत), सांय 05 बजे ग्राम झागर में झागर से मूडरा हनुमान सड़क के भूमिपूजन कार्यक्रम, सांय 06:30 बजे ग्राम खड़गपुर से धनोरिया सड़क भूमिपूजन कार्यक्रम, सांय 07 बजे ग्राम रेहाना आगमन पश्‍चात रेहाना से छापरी सड़क एवं रेहाना से मोईया सड़क के भूमिपूजन कार्यक्रम, सायं 07:30 बजे ग्राम उकावद कला आगमन पश्‍चात उकावदकला से डोंगरखेडी सड़क भूमिपूजन कार्यक्रम तथा सहरिया बंगले का लोकार्पण करने उपरांत रात्रि 8 बजे गुना हेतु प्रस्‍थान करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User