ओलावृष्टि-बारिश से फसलें बर्बाद, विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र

Thursday, January 29, 2026 - 19:41
Updated: 6 months ago
0
ओलावृष्टि-बारिश से फसलें बर्बाद, विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र

बमौरी (आरएनआई) बमौरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत तहसील बमौरी, जिला गुना में हाल ही में हुई ओलावृष्टि एवं तेज वर्षा से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। इस संबंध में बमौरी विधायक ऋषि अग्रवाल ने कलेक्टर गुना को पत्र लिखकर शीघ्र सर्वे कराए जाने और प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की है।

विधायक अग्रवाल ने पत्र में उल्लेख किया है कि प्राकृतिक आपदा के कारण क्षेत्र में खड़ी फसलें पूरी तरह से नष्ट हो गई हैं, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति पर गंभीर असर पड़ा है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम गठित कर तत्काल फसल क्षति का सर्वे कराया जाए, ताकि वास्तविक नुकसान का आकलन हो सके।

उन्होंने यह भी कहा कि सर्वे रिपोर्ट के आधार पर शासन की आपदा राहत नीति के तहत प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा राशि प्रदान की जाए, जिससे उन्हें राहत मिल सके। विधायक ने भरोसा दिलाया कि किसानों के हितों की रक्षा के लिए वे प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में रहेंगे और हर संभव प्रयास करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User