ओडिशा विधानसभा चुनाव जीतेगी भाजपा : शिवराज सिंह चौहान

शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले में थे। इस दौरान उन्होंने एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि ओडिशा पटनायक सरकार के राज्य में प्रगति नहीं कर सकता। सीएम इस बात से अंजान हैं कि राज्य में क्या हो रहा है क्योंकि वह खुद काम नहीं करते हैं।

Feb 14, 2024 - 03:25
 0  675
ओडिशा विधानसभा चुनाव जीतेगी भाजपा : शिवराज सिंह चौहान

भुवनेश्वर (आरएनआई) भाजपा नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ओडिशा में हैं। इस दौरान उन्होंने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर जमकर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पटनायक राज्य सरकार के मुट्ठी भर अधिकारियों को आउटसोर्स कर दिया है। इस वजह से बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है। चौहान ने दावा किया है कि इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा ओडिशा में बहुमत से सरकार बनाएगी। जगतसिंहपुर में सार्वजनिक बैठक को संबोधित करने के बाद चौहान कटक में एक पार्टी कार्यक्रम में भी शामिल हुए। 

चौहान मंगलवार को ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले में थे। इस दौरान उन्होंने एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित किया। उन्होंने आरोप लगाया कि ओडिशा पटनायक सरकार के राज्य में प्रगति नहीं कर सकता। सीएम इस बात से अंजान हैं कि राज्य में क्या हो रहा है क्योंकि वह खुद काम नहीं करते हैं। इसलिए लोग नौकरशाही शासन में जंगलराज का अनुभव कर रहे हैं। जब तक पटनायक राज्य की कमान नहीं संभालते हैं, तब तक राज्य प्रगति नहीं कर सकता है। पटनायक ने सरकार में कुछ अधिकारियों को आउट सोर्स कर दिया है। इस वजह से हर स्तर पर भ्रष्टाचार हो रहा है। पटनायक सरकार नहीं चला रहे बल्कि अधिकारी उनकी ओर से सत्ता संभाल रहे हैं।

पटनायक सरकार महिला सशक्तिकरण की बात करती है लेकिन उनके राज्य में ही महिलाओं के खिलाफ अत्याचार में वृद्धि हुई है। यहां लड़कियां सुरक्षित नहीं है। मोदी सरकार ने 10 वर्षों में ओडिशा के विकास के लिए 18 लाख करोड़ रुपये जारी किए लेकिन बीजद सरकार ने धन का उचित उपयोग नहीं किया। उन्होंने हमेशा लोगों को गुमराह किया है। चौहान ने दावा किया है कि इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा ओडिशा में बहुमत से सरकार बनाएगी। हम ओडिशा की 21 लोकसभा सीटों में से अधिक से अधिक सीट जीतेंगे।

ओडिशा विधानसभा चुनाव में भाजपा के जीत के दावे को बीजद ने खारिज कर दिया है। बीजद नेता और सीएम के करीबी वीके पांडियन ने कहा कि उन्हें यहां आने दीजिए। उन्हें पता चल जाएगा कि हमारे सीएम जनता की सेवा करने में व्यस्त है न कि सत्ता के लिए। पटनायक पिछले 24 वर्षों से राज्य के जनता की सेवा कर रहे हैं। उन्हें इस बार भी जनता का आशीर्वाद मिलेगा। सांसद मुन्ना खान ने भी चौहान के बयान को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि शिवराज को ओडिशा की राजनीति की कोई जानकारी नहीं है। वह स्थानीय भाजपा नेताओं की जुबान बोले रहे हैं। 

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.