ऑस्ट्रेलिया की अदालत ने X की अपील खारिज की, बाल सुरक्षा मामले में जवाबदेही तय

न्यायाधीशों ने एक्स को आयुक्त की कानूनी लागत का भुगतान करने का भी आदेश दिया। तीन संघीय अदालत के न्यायाधीशों ने पिछले साल अक्तूबर में संघीय अदालत के उस फैसले के खिलाफ एक्स की अपील को सर्वसम्मति से खारिज कर दिया था, जिसमें कंपनी को ई-सेफ्टी आयुक्त जूली इनमैन ग्रांट के एक्स पर साझा बाल शोषण सामग्री के बारे में दिए गए नोटिस का जवाब देने के लिए बाध्य किया गया था। यह कंपनी टेक्सास में निगमित है। 

Friday, August 1, 2025 - 09:52
0
ऑस्ट्रेलिया की अदालत ने X की अपील खारिज की, बाल सुरक्षा मामले में जवाबदेही तय

मेलबर्न (आरएनआई) ऑस्ट्रेलिया की एक अपील कोर्ट ने बृहस्पतिवार को अरबपति एलन मस्क के स्वामित्व वाली कंपनी एक्स कॉर्प के खिलाफ फैसला सुनाते हुए याचिका खारिज कर दी। अदालत ने एक्स के प्लेटफॉर्म पर व्यापक बाल शोषण सामग्री से निपटने के तरीके के बारे में विस्तृत जानकारी मांगने को चुनौती देने वाली याचिका को अनुचित बताते हुए सुनवाई से बाहर कर दिया।

याधीशों ने एक्स को आयुक्त की कानूनी लागत का भुगतान करने का भी आदेश दिया। तीन संघीय अदालत के न्यायाधीशों ने पिछले साल अक्तूबर में संघीय अदालत के उस फैसले के खिलाफ एक्स की अपील को सर्वसम्मति से खारिज कर दिया था, जिसमें कंपनी को ई-सेफ्टी आयुक्त जूली इनमैन ग्रांट के एक्स पर साझा बाल शोषण सामग्री के बारे में दिए गए नोटिस का जवाब देने के लिए बाध्य किया गया था। यह कंपनी टेक्सास में निगमित है। इनमैन ग्रांट का कार्यालय खुद को दुनिया की पहली सरकारी एजेंसी बताता है जो लोगों को ऑनलाइन सुरक्षित रखने के लिए समर्पित है। ग्रांट ने दुनिया का पहला ऐसा कानून भी पारित कराया है जो दिसंबर से 16 साल से कम उम्र के ऑस्ट्रेलियाई बच्चों को एक्स सहित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से प्रतिबंधित कर देगा।

ट्विटर की पूर्व कर्मचारी इनमैन ग्रांट ने फैसले का स्वागत कर कहा, यह बताता है कि ऑस्ट्रेलियाई नियमों का पालन करने की बाध्यताएं अभी भी लागू हैं। वह बोलीं, उनकी एजेंसी ऑनलाइन सुरक्षा अधिनियम लागू कराना जारी रखेगी और बिना किसी डर के सभी तकनीकी कंपनियों को जवाबदेह ठहराएगी। उन्होंने कहा, सार्थक पारदर्शिता के बिना, हम तकनीकी कंपनियों को जवाबदेह नहीं ठहरा सकते। एक्स के वकील जस्टिन क्विल ने कहा अपील कोर्ट के तर्क पढ़ने के बाद कुछ कहेंगे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User