ऑनलाइन रिश्ता बना ऑफलाइन बवाल: फेरे लिए, फिर बोली दुल्हन – “शादी कैंसिल!”
मथुरा (आरएनआई)। ऑनलाइन रिश्ते से शुरू हुई शादी ऑफलाइन झगड़े में तब्दील हो गई। सूरत से आई दुल्हन ने सात फेरे लेने के दो घंटे बाद ही रिश्ता तोड़ दिया, जबकि दूल्हे की जमकर पिटाई कर उसे रातभर बंधक बनाकर रखा गया। मामला मथुरा के होली गेट क्षेत्र के एक होटल का है।
जानकारी के मुताबिक, दुल्हन पक्ष के लोग चार दिन से होटल में ठहरे हुए थे। रविवार को कानपुर निवासी दूल्हा बरात लेकर पहुंचा। शादी की सभी रस्में पूरी हो गईं, लेकिन जब दुल्हन के लिए लाई गई पोटली (डाला) खोली गई तो उसमें जेवर न देखकर मामला बिगड़ गया।
दुल्हन पक्ष ने जब दूल्हे की मां से जेवरों के बारे में पूछा तो उन्होंने साफ कहा— “हमने इसकी कोई बात नहीं की थी।” इसके बाद विवाद बढ़ गया। दुल्हन पक्ष का आरोप है कि दूल्हे ने खुद का घर और नौकरी दोनों के बारे में झूठ बोला था। उसने कहा था कि मथुरा में अपना मकान है, जबकि वह किराये पर रहता है, और अच्छी नौकरी का दावा भी झूठा निकला।
विवाद इतना बढ़ा कि दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे की पिटाई कर दी और उसके कपड़े तक फाड़ दिए। किसी तरह दूल्हे के दो बहनोई ने बीच-बचाव किया, लेकिन दुल्हन पक्ष ने शादी रद्द करने का एलान कर दिया और कहा कि पांच लाख रुपये खर्च हुए हैं, वह लौटाए जाएं।
सूत्रों के अनुसार, दूल्हे को पूरी रात बंधक बनाकर रखा गया और सोमवार सुबह दो लाख रुपये लेकर मामला सुलझाया गया। इसके बाद बरात खाली हाथ लौट गई।
दूल्हे ने बताया कि रिश्ता शादी डॉट कॉम पर तय हुआ था। दोनों के बीच कई बार फोन पर बात होती थी, और उसने लड़की को बताया था कि वह किराये पर रहता है। बावजूद इसके, शादी के बाद अचानक विवाद खड़ा किया गया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



