गुना में ग्राहक पंचायत की नई कार्यकारिणी घोषित, अजय श्रीवास्तव बने जिला अध्यक्ष

Nov 5, 2025 - 14:51
Nov 5, 2025 - 15:02
 0  297
गुना में ग्राहक पंचायत की नई कार्यकारिणी घोषित, अजय श्रीवास्तव बने जिला अध्यक्ष

गुना (आरएनआई) गुना में ग्राहक पञ्चायत गुना की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें गुना जिला और नगर की कार्यकारिणी की घोषणा की गई। बैठक का शुभारम्भ भारत माता और स्वामी विवेकानन्द के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात् उपस्थित सदस्यों ने अपना-अपना परिचय दिया। बैठक में ग्राहक पञ्चायत के क्षेत्र संगठन मंत्री अलंकार वशिष्ठ, प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य रामकृष्ण रघुवंशी और एडवोकेट आशीष रंजन यादव ने ग्राहक पञ्चायत के इतिहास, वर्तमान समय की चुनौतियों और संगठन की कार्यपद्धति तथा उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। 

उपस्थित कार्यकर्ताओं ने शोषण मुक्त समाज के लिए किये जाने वाले आवश्यक कार्यों पर अपने-अपने विचार व्यक्त किये।

इस अवसर पर ग्राहक पञ्चायत की गुना जिला और नगर इकाई की घोषणा की गयी।
जिला कार्यकारिणी में एडवोकेट अजय श्रीवास्तव (जूनियर) अध्यक्ष, जयवीर सिंह रघुवंशी उपाध्यक्ष, विट्ठल अहिरवार सचिव, एडवोकेट अंकुश सिंह तोमर सहसचिव, विजय सिंह रघुवंशी कोषाध्यक्ष, एडवोकेट राहुल जैन विधि प्रमुख, उदित रघुवंशी पर्यावरण प्रमुख, श्रीमती नीरू शर्मा महिला जागरण प्रमुख, एडवोकेट श्रीमती मेघा रावत महिला जागरण सह प्रमुख, प्रचार प्रमुख अनिल नामदेव, रोजगार सृजन प्रमुख आनन्द गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट सुनील शर्मा, रामकृष्ण अग्रवाल, सोनू बैरागी और राजू धाकड़ घोषित किये गये।

इसी प्रकार नगर कार्यकारिणी में दीनदयाल टिकरया अध्यक्ष, श्रीमती हेमलता केवट उपाध्यक्ष, एडवोकेट प्रशान्त पाराशर सचिव, हरिकृष्ण शर्मा सहसचिव, महक सिंघल विधि प्रमुख, दिलीप अग्रवाल पर्यावरण प्रमुख, राकेश लोधा प्रचार प्रमुख तथा एडवोकेट राहुल पाण्डे, पंकज जैन और रवि मंगल को कार्यकारिणी सदस्य घोषित किया गया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0