एसवीएम में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता शुरू,  कबड्डी में एसवीएम व हाॅकी में फतेहपुर हाॅकी टीम विजयी

Saturday, August 30, 2025 - 20:14
Updated: 1 year ago
0
एसवीएम में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता शुरू,  कबड्डी में एसवीएम व हाॅकी में फतेहपुर हाॅकी टीम विजयी

फतेहपुर (आरएनआई) हाॅकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद्र की जयंती पर मनाए जा रहे राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर फतेहपुर हॉकी संघ ने शहर के वीआईपी रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज के प्रांगण में तीन दिवसीय खेल का भव्य आयोजन किया। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता फतेहपुर हॉकी संघ के सचिव लखन सिंह सेंगर ने की।

मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रचारक अरुण, विभाग कार्यवाह ज्ञानेंद्र सिंह के अलावा विशिष्ट अतिथि शास्वत गर्ग, आदित्य सिंह चैहान, महेश सिंह व  खिलाड़ी उपस्थित रहे। कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सरस्वती विद्या मंदिर ने हासिल किया। हॉकी प्रतियोगिता में फतेहपुर हॉकी विजय रही। इस मौके पर आयुष गुप्ता, अमन पाल, धीरेन्द्र गोयल, अमित सिंह, प्रीतम लोधी, अमन सिंह आदि सभी खिलाड़ी व खेल प्रेमी मौजूद रहे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User