केशपाल हत्याकांड: परिजनों से मिलीं विधायक पल्लवी पटेल 

Saturday, August 30, 2025 - 20:13
Updated: 1 year ago
0
केशपाल हत्याकांड: परिजनों से मिलीं विधायक पल्लवी पटेल 

खागा, फतेहपुर (आरएनआई) धाता थाना क्षेत्र के अजरौली गांव में हुए हत्याकांड मामले में अब राजनीतिक पारा चढ़ने लगा है और सियासी गलियारों में गहमागहमी शुरू हो गई है। शनिवार को पड़ोसी जनपद कौशांबी के सिराथू विधानसभा की विधायक पल्लवी पटेल अजरौली गांव पहुंची और परिजनों से वार्ता कर हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। 

सिराथू विधायक पल्लवी पटेल समर्थकों के साथ अजरौली गांव पहुंची। जहां पर उन्होंने मृतक केशपाल के परिजनों से मुलाकात की और घायलों का हाल-चाल पूछा और घटना पर दुख जताया। विधायक पुलिस व खुफिया निगरानी से बचने के लिए मुंह बांध कर मोटरसाइकिल से मृतक किसान केशपाल के घर तक पहुंचीं और कहा कि किसी भी कीमत पर न्याय की लड़ाई जारी रहेगी। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी धाता पुलिस बल और एसडीएम खागा मौके पर पहुंचे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User