एसआई परीक्षा धांधली: गंजाम से 117 गिरफ्तार, 25 लाख में हुआ था सौदा

ओडिशा पुलिस ने एसआई भर्ती परीक्षा में धांधली की कोशिश का पर्दाफाश करते हुए गंजाम जिले से 117 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 114 अभ्यर्थी और 3 एजेंट शामिल हैं। उम्मीदवारों से 25 लाख रुपये लेकर प्रश्नपत्र लीक कराने की साजिश रची गई थी।

Oct 1, 2025 - 15:30
 0  135
एसआई परीक्षा धांधली: गंजाम से 117 गिरफ्तार, 25 लाख में हुआ था सौदा

गंजाम (आरएनआई) ओडिशा में सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा से जुड़ा बड़ा घोटाला सामने आया है। गंजाम जिले की पुलिस ने बुधवार को 117 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें 114 अभ्यर्थी और 3 एजेंट शामिल हैं। इन सभी पर धोखाधड़ी, जालसाजी और अनुचित साधनों के प्रयोग का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि आगामी 5-6 अक्तूबर को होने वाली एसआई लिखित परीक्षा से जुड़े रैकेट की गतिविधियां चल रही हैं। इसके बाद पुलिस ने आंध्र प्रदेश सीमा के पास तीन एसी स्लीपर बसों को रोका। जांच में बसों में 117 यात्री मिले, जिनमें से 114 ने इसी परीक्षा के लिए आवेदन किया था।

पुलिस के अनुसार, ये अभ्यर्थी भुवनेश्वर से बसों में सवार होकर विजयनगरम जा रहे थे। योजना थी कि वहां से गुपचुप तरीके से प्रश्नपत्र हासिल कर लौटकर परीक्षा में शामिल हों। प्रत्येक उम्मीदवार ने इसके लिए 25 लाख रुपये देने पर सहमति जताई थी। इसमें से 10 लाख अग्रिम और नौकरी मिलने पर 15 लाख शेष राशि देनी थी।

बेरहामपुर के एसपी सरवन विवेक एम ने बताया कि इस मामले में गोलंथरा थाने में बीएनएस और ओडिशा पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम 2024 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि इस रैकेट में और भी एजेंट शामिल हैं और जांच जारी है।

ओडिशा पुलिस भर्ती बोर्ड (OPRB) ने मंगलवार को ही घोषणा की थी कि 5-6 अक्तूबर को होने वाली एसआई परीक्षा स्थगित कर दी गई है। नई तारीख बाद में घोषित की जाएगी।

इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए विपक्ष के नेता और बीजेडी अध्यक्ष नवीन पटनायक ने बार-बार परीक्षा स्थगित होने को "प्रणाली की विफलता" करार दिया और कड़ी नाराजगी जताई।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.