एयरपोर्ट पर सफाईकर्मी की गंदी हरकत

पीड़ित छात्रा की शिकायत पर सुरक्षा कर्मियों को आरोपी सफाई कर्मचारी को पकड़ लिया। एयरपोर्ट प्रबंधन ने आरोपी को हटा दिया है। मामले को लेकर सांसद ने कहा कि सफाईकर्मी को हटाया जाना पर्याप्त नहीं, उस पर कार्रवाई भी की जानी चाहिए।

Friday, February 9, 2024 - 13:14
Updated: 3 years ago
0
एयरपोर्ट पर सफाईकर्मी की गंदी हरकत

इंदौर (आरएनआई) इंदौर एयरपोर्ट पर उदयपुर जा रही एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना हो गई। छात्रा इंदौर की रहने वाली है और उदयपुर जा रही थी। वह सिक्योर होल्ड एरिया में बैठी थी उस वक्त सफाईकर्मी किशन खंडारे वहां पहुंच गया। छात्रा को अकेला बैठा देखकर वह उसके पास बैठ गया। छात्रा को इशारे करने लगा और अपने मोबाइल में अश्लील फिल्म शुरू कर दी। छात्रा ने घबराकर तुरंत दीवार पर लिखे सुरक्षा नंबर पर फोन किया। सुरक्षाकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और किशन को गिरफ्तार कर लिया। 

एयरपोर्ट प्रबंधन ने कहा है कि सफाईकर्मी को हटा दिया गया है।  सांसद शंकर लालवानी ने इस मामले पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा सिर्फ हटाना पर्याप्त नहीं है। एयरपोर्ट प्रबंधन को पुलिस कार्रवाई करना चाहिए। 

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User