एग्री जंक्शन केन्द्र खोलने के लिए लाभार्थी 20 जुलाई तक करें आवेदन
फतेहपुर (आरएनआई) उप कृषि निदेशक सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा कृषि स्नातकों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने व किसानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि निवेश के साथ-साथ कृषि प्रसार सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलंबन (एग्रीजंक्शन) योजना जनपद में कृषि विभाग द्वारा संचालित है। जनपद हेतु वर्ष 2025-26 में कुल 12 एग्री जंक्शन केन्द्र खोलने का प्रस्ताव है। जनपद में निवास करने वाले बेरोजगार जो कृषि एवं सहबद्ध विषयों यथा कृषि व्यवसाय प्रबन्धन-उद्यान, पशुपालन, वानिकी, दुग्ध, पशुचिकित्सा, मुर्गी पालन, जो किसी राज्य/केन्द्रीय विश्वविद्यालय या किसी अन्य विश्वविद्यालयों से डिग्रीधारी हैं जो आईसीएआर व यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त हों, इस योजना के पात्र होंगे। आयु 40 वर्ष से अधिक न हो अनुसूचित जाति, जनजाति एवं महिलाओं को आयु में अधिकतम 05 वर्ष की छूट है। जनपद स्तर पर जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा लाभार्थियों का चयन किया जायेगा। योजना की लागत 6 लाख रूपए होगी, इसमें पांच लाख रूपए ऋण बैंक से लेना होगा। एक लाख रूपए ऋणी आवेदक द्वारा अभिदान किया जाएगा। विभाग द्वारा प्रत्येक लाभार्थी को बैंक से स्वीकृत ऋण पांच लाख रूपए पर 60000 रूपए अग्रिम ब्याज अनुदान की धनराशि (03 वर्ष के प्रस्तावित कार्य हेतु) अनुमन्य कराया जायेगा। साथ ही प्रथम एक वर्ष के लिये परिसर किराया 1000 प्रति माह की दर से एवं निवेशों पर निर्गत किये जाने वाले लाइसेन्स निःशुल्क उपलब्ध कराये जायेंगे। चयनित आवेदकों को ब्यवसाय के निमित्त ऋण राशि पर ब्याज अनुदान एवं कम से कम 13 दिन का ग्रामीण व्यवसाय विकास योजना (आर०ई०डी०पी०) का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। आवेदनकर्ता आवेदन कृषि विभाग की विभागीय वेबसाइट पर दिये गए लिंक के माध्यम से ऑनलाइन किया जायेगा। आवेदन हेतु जन्म प्रमाण पत्र (हाई स्कूल मार्कसीट), आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, पैन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, शपथ-पत्र, हाई स्कूल मॉर्केसीट, इण्टरमीडिएट मार्कसीट, स्नातक मार्कशीट आदि आवश्यक दस्तावेज की ऑनलाइन करने हेतु जरूरत होगी। आवेदन करने की अन्तिम तिथि 20 जुलाई है। इच्छुक कृषि स्नातक उपरोक्त विभागीय वेबसाइड पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

