गुना: क्षेत्रीय विधायक प्रियंका पैंची के सानिध्य में एक दर्जन से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

Apr 5, 2024 - 18:50
Apr 5, 2024 - 18:55
 0  4.5k
गुना: क्षेत्रीय विधायक प्रियंका पैंची के सानिध्य में एक दर्जन से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

गुना (आरएनआई) विधानसभा क्षेत्र चाचौड़ा की विधायक प्रियंका पैंची आज विधानसभा चाचौड़ा के ग्राम बटावदा, बकान्या, मृगवास, भूमलाखेड़ी, सानई, एवम मदागन माफी आदि में जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर मृगवास मण्डल के अंतर्गत आज एक दर्जन से अधिक लोगो ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जिसमे पूर्व सरपंच एवं पूर्व मंडी सदस्य रामप्रसाद भील फतेहपुर  एवं अमरसिंह मीना वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता सहित एक दर्जन से अधिक लोगों को क्षेत्रीय विधायक प्रियंका पैंची ने भाजपा की सदस्यता दिलाई। सदस्यता ग्रहण करने वालो को विधायक प्रियंका पैंची ने फूल माला सहित पार्टी का दुपट्टा पहनाकर सदस्यता दिलाई । इस दौरान उन्होंने सभी उपस्थित कार्यकर्ता एवम ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा की केंद्र व प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनों के बीच हम सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को पहुंचना होगा, ताकि भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा गरीब कल्याड़ हो।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0