गुना: वार्ड क्रमांक 33 की गंभीर दुर्दशा पार्षद की उपेक्षा से नालियों का गंदा पानी सड़को पर

Apr 5, 2024 - 18:48
Apr 5, 2024 - 18:55
 0  1.7k

गुना (आरएनआई) वार्ड 33 की नालियां ओवरफ्लो हो गई है नालियों का कचरा एक-एक महीने तक वहीं उसी जगह पर पड़ा रहता है। कोई उठाने तक नहीं आता और अगर गलती से कोई कचरा उठाने आ भी जाता है तो इस कचरे को पास कि ही किसी बड़ी नाली में फेंक दिया जाता है। वही बीच रोड पर गड्ढे खुले हुए हैं लोगों का आवागमन जारी है कोई हादसा कभी  भी हो सकता है आखिर क्यों नहीं है इस  तरफ जिम्मेदारों का ध्यान दे।

लोगों का कहना हैं कि जनसुनवाई में आवेदन दे चुका हूं सीएमओ साहब को अवगत करा चुका हूं। नगर पालिका अध्यक्ष को भी अवगत करा चुका हूं। सीएम हेल्पलाइन शिकायत आज भी पेंडिंग पड़ी हुई है लेकिन आज तक कोई भी निराकरण नहीं हुआ।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0