ये चुनाव नहीं संग्राम है धर्म और अधर्म के बीच - सिंधिया

बूथ समिति सम्मेलन में कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उन्हें सेनापति और बूथ को क़िला बताया, अति आत्मविश्वास में न रहें, फील गुड ख़तरनाक है

Friday, April 5, 2024 - 18:53
Updated: 3 years ago
0
ये चुनाव नहीं संग्राम है धर्म और अधर्म के बीच - सिंधिया

गुना (आरएनआई) भाजपा के गुना शिवपुरी लोकसभा सीट से प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज बमौरी विधानसभा के उमरी एवं बमौरी में चार मंडलों के बूथ समितियों के सदस्यों की बैठक ली एवं आने वाले चुनाव में अबकी बार चार सौ पार के नारे को यथार्थ करने कमर कसने को कहा।

म्याना,सिरसी,बमौरी एवं फ़तहगढ़ मण्डल के अन्तर्गत पोलिंग बूथ समितियों के सदस्यों में जोश भरते हुए उन्हें कहा कि बूथ नहीं आपका क़िला है और आप कार्यकर्ता ही नहीं बल्कि सेनापति हैं।

इस चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के भारत को विश्वगुरु बनने के संकल्प को सिद्धि की ओर ले जाने के लिए हाथ मज़बूत करना होगा।कांग्रेस ने पिछले पैंसठ साल में रोटी,कपड़ा और मकान का नारा दिया पर किसी के उत्थान के लिए कोई काम नहीं किया।जहां एक ओर पैंसठ सालों में तीन करोड़ आवास बनाए वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने पिछले दस साल में ही चार करोड़ ग़रीबों के लिए आवास उपलब्ध कराये हैं।

कांग्रेस जातिवाद की राजनीति करती है पर मोदी जी कहते है कि उनके लिए सिर्फ़ चार जाति है किसान,युवा,गरीब व महिला और इन सभी के उत्थान करने का उनका संकल्प है।

श्री सिंधिया ने कार्यकर्ताओं से पूछा कि मैंने कांग्रेस सरकार गिराकर ठीक किया या नहीं तो उपस्थित कार्यकर्ता एक सुर में बोले “बहुत अच्छा किया”।अगर मैं सरकार नहीं गिराता तो लाड़ली बहनों के पैसे,किसान निधि के पैसे,आवास के पैसे छोटा भाई मोटा भाई(दिग्विजय सिंह एवं कमलनाथ) के जेबों में चला जाता।

उन्होंने कहा कि इस समूचे क्षेत्र से सिंधिया परिवार का पीढ़ियों से रिश्ता है पहले मेरी दादी माँ,फिर मेरे पूज्य पिताजी  अब मैं आप सभी की सेवा में सदैव तत्पर रहूँगा।

कार्यक्रम में ज़िलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार,वेद प्रकाश शर्मा,हरि सिंह यादव,पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया,गजेंद्र सिंह सिकरवार,मनोज दुबे,श्रीमती मोना सुस्तानी,बिट्ठल दास मीना,सुमेर सिंह गढ़ा,संतोष धाकड़,महेंद्र किरार,हरि सिंह यादव,रिंकु धाकड़,मोहन बारेला,पहलवान सिंह कुशवाह,हेमराज सिंह किरार,श्रीमती गायत्री भील आदि उपस्थित थे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User