उप जिलाधिकारी ने रामलीला मैदान पर अतिक्रमणकारियों को दी कड़ी चेतावनी

Thursday, October 12, 2023 - 20:34
Updated: 3 years ago
0
उप जिलाधिकारी ने रामलीला मैदान पर अतिक्रमणकारियों को दी कड़ी चेतावनी

सिकंदराराऊ। गुरुवार को उप जिलाधिकारी वेद सिंह चौहान ने मंडी गांधीगंज में अतिक्रमण का जायजा लिया और अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी कि वे अपना आक्रमण स्वयं हटा लें अन्यथा प्रशासन द्वारा उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए बुलडोजर से अतिक्रमण ध्वस्त करा दिया जाएगा।
बता दें कि 14 अक्टूबर से नगर में रामलीला का आयोजन शुरू होने जा रहा है। मंडी गांधीगंज स्थित रामलीला मैदान पर अतिक्रमणकारियों ने अवैध रूप से कच्चा पक्का अतिक्रमण कर रखा है। गुरुवार को उप जिलाधिकारी वेद सिंह चौहान एवं नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी श्रीचंद मंडी गांधीगंज के अतिक्रमण का जायजा लेने के लिए पहुंचे। उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी दी कि अपना अतिक्रमण तत्काल हटा लें अन्यथा उनके विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और कच्चे पक्के सभी अतिक्रमण को बुलडोजर द्वारा ध्वस्त करा दिया जाएगा । इस दौरान मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User