गांव ईशेपुर निवासी युवक की ट्रैक्टर ठीक कराकर वापस लौटते समय सड़क हादसे में मौत

Thursday, October 12, 2023 - 20:35
Updated: 3 years ago
0
गांव ईशेपुर निवासी युवक की ट्रैक्टर ठीक कराकर वापस लौटते समय सड़क हादसे में मौत

सिकंदराराऊ। क्षेत्र के गांव ईशेपुर निवासी एक युवक की ट्रैक्टर ठीक कराकर वापस लौटते समय सड़क हादसे में मौत हो गई। अज्ञात वाहन बाईक को टक्कर मार कर फरार हो गया । युवक की मौत से गांव में मातम छा गया।
गांव ईसेपुर निवासी शैलेश तिवारी 42 वर्ष पुत्र रमाशंकर तिवारी की कल रात कासिमपुर शाहगढ बिजलीघर के पास सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने से पूरे गाँव में शोक के चलते चूल्हे नहीं जले। पूरे गांव में मातम पसर गया। सिकंदराराऊ कोतवाली के गांव ईसेपुर के शैलेश तिवारी बुधवार सुबह पिलखना चौराहा पर ट्रैक्टर ठीक करवाने गये थे। शाम को वहां से अकेले ही बाइक से वापस घर आ रहे थे। शाहगढ कासिमपुर बिजलीघर के पास किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे  शैलेश तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए  ।मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी होने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई  पुलिस ने गम्भीर घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया वहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जब घटना की जानकारी गांव में मिली तो गाँव से परिजन व बहुत से लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। शव अलीगढ से पोस्टमार्टम के बाद गांव लाया गया। इस घटना से पूरे गाँव मे शोक पसर गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User