त्योहारों को लेकर कोतवाली में हुई शांति शौहार्द की बैठक

Thursday, October 12, 2023 - 20:33
Updated: 3 years ago
0
त्योहारों को लेकर कोतवाली में हुई शांति शौहार्द की बैठक

सासनी- 12 अक्टूबर। सासनी कोतवाली में आज श्री रामलीला श्री रामबारात तथा दशहरा एवं नवदुर्गा महोत्सव त्यौहारों को लेकर सीओ सुरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में प्रभारी निरीक्षक केशव दत्त शर्मा ने कोतवाली स्टाफ एवं धर्मगुरूओं के साथ मिलकर मिलकर शांति व्यवस्था हेतु पीस कमेटी की एक बैठक आहूत की।
बुधवार को पर्वों को लेकर पुलिस प्रशासन अपनी ओर से कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहता। जिसे लेकर सीओ सुरेन्द्र सिंह ने इन सभी पर्वों को हर्षोल्लास पूर्वक व शांति पूर्वक ढंग से मनाने की अपील किया। इस मौके पर सीओ सिटी ने कहा कि आने वाले पर्वों के दौरान अगर किसी को किसी भी तरह की कोई परेशानी होती है या फिर किसी भी व्यक्ति से इस त्योहार में खलल उत्पन होने की आशंका दिखाई दे तो इसकी सूचना आप तुरंत अपने नजदीकी पुलिस चैकी व थाने पर दे। जिससे समय रहते इस पर्व के दौरान होने वाले अराजक तत्वों से निपटा जा सके। इस मौके पर उन्होंने वहां पर मौजूद सभी लोगों से उन्हें सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाने के साथ साथ इस पर्व को आपसी भाईचारे व सौहार्द बनाये रखने की अपील किया। इस दौरान क्राइम प्रभारी ऋषिपाल सिंह, कस्बा इंचार्ज ओपी यादव, रामलीला के आयोजक हरी शंकर वाष्र्णेय, लीलाधर शर्मा, क्रमल वाष्र्णेय, बॉबी लवानिया प्रदीप गुप्ता  प्रमोद अग्रवाल, सुनील वाष्र्णेय, लोकेश शर्मा, कमल शर्मा, सागर शर्मा सतीश चंद्र गुप्ता, राम प्रकाश, शंभू नाथ, प्रदीप वाल्मीकि, कल्लू मास्टर के अलावा ग्राम प्रधान एवं अन्य लोग मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User