उद्घाटन के दो महीने बाद भी बंद पड़ा अदाणी ग्रुप का जैकेट उद्योग, 150 मशीनें धूल फांक रहीं; कर्मचारियों ने वेतन न मिलने का लगाया आरोप
शिवपुरी जिले के बदरवास क्षेत्र स्थित बूढ़ाडोंगर में 25 अप्रैल 2026 को केंद्रीय मंत्री द्वारा उद्घाटित अदाणी ग्रुप का जैकेट उद्योग दो महीने बाद भी शुरू नहीं हो सका है। उद्योग परिसर के बाहर लगा बोर्ड फटा हुआ है, जबकि अंदर स्थापित करीब 150 मशीनें बंद पड़ी धूल फांक रही हैं।
उद्योग में कार्यरत कर्मचारी धर्मेंद्र पाल का आरोप है कि पर्याप्त बिजली व्यवस्था नहीं होने के कारण फैक्ट्री का संचालन शुरू नहीं हो पाया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि कर्मचारियों को पिछले दो महीनों से वेतन नहीं मिला है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बताया जा रहा है कि स्थानीय स्तर पर उत्पादन शुरू न होने के बावजूद महिलाओं को कोलारस में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वहीं, उद्योग के बंद रहने से स्थानीय लोगों में भी निराशा है, क्योंकि इस परियोजना से क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद जताई गई थी।
हालांकि, उद्योग प्रबंधन या संबंधित अधिकारियों की ओर से इस मामले में फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)