उत्‍तराखंड में भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष गिरफ्तार, ब्‍वॉयफ्रेंड समेत अन्य व्यक्तियों से कराया बेटी का दुष्‍कर्म

नाबालिग बेटी का यौन शोषण करने के आरोप में भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष को गिरफ्तार किया गया है। बेटी ने बताया कि उसकी मां ने अपने ब्‍वॉयफ्रेंड सुमित पटवाल समेत अन्य व्यक्तियों से उसका यौन शोषण कराया है। जब पिता को इस बात की जानकारी हुई तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। पुलिस ने आरोपित मां को गिरफ्तार कर लिया है।

Wednesday, June 4, 2025 - 15:52
0
उत्‍तराखंड में भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष गिरफ्तार, ब्‍वॉयफ्रेंड समेत अन्य व्यक्तियों से कराया बेटी का दुष्‍कर्म

हरिद्वार (आरएनआई) उत्‍तराखंंड के हरिद्वार जिले में एक बेहद शर्मनाक और दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। अपनी नाबालिग बेटी का दुष्‍कर्म करवाने के आरोप में भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष को गिरफ्तार किया गया है।

रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष का अपने पति से काफी समय से विवाद चल रहा था। उसकी 13 साल की बेटी करीब एक महीने से अपने पिता के साथ रहती आ रही है।

कुछ दिन से बेटी के गुमसुम होने पर पिता ने उससे बातचीत की। तब बेटी ने बताया कि उसकी मां ने अपने ब्‍वॉयफ्रेंड सुमित पटवाल समेत अन्य व्यक्तियों से उसका यौन शोषण कराया है। पुलिस की शुरुआती जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद पुलिस ने आरोपित मां को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपित मां  को पुलिस ने हरिद्वार में सुमित पटवाल के होटल से गिरफ्तार किया है। सुमित ने हरिद्वार शिवमूर्ति चौक के पास लीज पर एक होटल लिया हुआ है। पति से विवाद के बाद मां भी इसी होटल में रह रही थी।

पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि उसकी मां कई बार घूमने के बहाने उसे सुमित पटवाल के साथ वृंदावन समेत अन्य जगहों पर लेकर गई। आरोप है कि वहां भी सुमित पटवाल व अन्य व्यक्तियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User