बसई बावस के सैकड़ो किसानों ने पंकज धवरैय्या के नेतृत्व में जिलाधिकारी से की मुलाकात, चकबंदी रुकवाने की मांग की

Wednesday, June 4, 2025 - 15:48
Updated: 1 year ago
0

हाथरस (आरएनआई) आपको बतादें की बसई बावस में चकबंदी विभाग के द्वारा चकबंदी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।  जिसका ग्रामीणों के द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा है। उनका कहना है कि वह अपने चकों से संतुष्ट हैं उन्हें गांव में चकबंदी नहीं चाहिए, उनके ऊपर जबरन चकबंदी थोपी जा रही है। 

जिसको लेकर काफी समय से किसान आंदोलनरत है। पूर्व में पंकज धवरैय्या द्वारा 20 फरवरी को  ग्राम पंचायत की वोटिंग के आधार पर चकबंदी केंसल करने की रिपोर्टः शासन को भेजी जाएगी।  इसी ADM एवं SOC के  आश्वाशन पर अनिश्चित कालीन धरने को स्थगित कर दिया गया था। परंतु रिपोर्ट नहीं भेजी गईं। 

जिसके चलते चकबंदी रोकने एवं गाँव में वोटिंग कर चकबंदी प्रक्रिया को निरस्त की रिपोर्टः शासन को भेजी जाय अन्यथा एक हफ्ते बाद प्रदेश के सभी किसान संगठनों का आहवान कर DM के समक्ष अनिश्चित कालीन धरने की घोषणा होगी। 

जिस पर आज बुधवार सैकड़ो किसान राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज धवरैय्या  के पास पहुंचे। उसके बाद पंकज धवरैय्या  के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर जिलाधिकारी से मुलाकात की। जहां किसानों व राष्ट्रीय सवर्ण परिषद अध्यक्ष की अधिकारियों से नोकझोंक हुई तो जिला अधिकारी अपर जिलाधिकारी चकबंदी अधिकारी के समक्ष 1 घंटे वार्ता हुई नोकझोंक की स्थति बनी। जिस पर जिलाधिकारी राहुल पांडे ने पंकज धवरैय्या की किसानों के लियॆ मांगों को स्वीकार किया। आश्वाशन दिया अब वोटिंग के बाद ही कोई प्रक्रिया होगी। दों दिन बाद एसडीएम्  वोटिंग कराएंगे रिपोर्टः भेजेंगे। जिसके बाद सेंकड़ों किसान एवं महिलाएं जिलाधिकारी राहुल पांडे एवं पंकज धवरैय्या के जयकारे लगाते हुए वापस चले आये।  मौके पर संगठन नगर अध्यक्ष सन्दीप तिवारी नगर उपाध्यक्ष कप्तान बघेल जिला उपाध्यक्ष गौरव उपाध्याय जिला मंत्री अर्जुन प्रजापति अन्य सेंकड़ों किसान मौजूद रहे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User