उत्तराखंड: हल्की धूप ने ठंड से दी राहत, 25 को मतगणना के दिन भी साफ रहेगा आसमान

प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहा। मैदानी इलाकों में तो अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा।

Friday, January 24, 2025 - 10:18
0
उत्तराखंड: हल्की धूप ने ठंड से दी राहत, 25 को मतगणना के दिन भी साफ रहेगा आसमान

देहरादून (आरएनआई) निकाय चुनाव के दिन मौसम ने खूब साथ दिया। मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम शुष्क रहने से ठंड से राहत मिली तो लोग मतदान के लिए घरों से बाहर निकले। वहीं, मतगणना के दिन भी आसमान साफ रहने के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र ने बृहस्पतिवार को प्रदेश के पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई थी। हालांकि, प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहा। मैदानी इलाकों में तो अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा।

रात में भी न्यूनतम तापमान अधिक रहने से मौसम सुहाना रहा। देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री इजाफे के साथ 23.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी तीन डिग्री बढ़ोतरी के साथ 9.2 डिग्री दर्ज किया गया।

आने वाले दिनों की बात करें तो 27 जनवरी तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इससे पहले 25 जनवरी को मतगणना होनी है। ऐसे में इस दिन भी प्रदेशभर में आसमान साफ रहने से प्रत्याशियों व कार्यकर्ताओं को जश्न मनाने में सहूलियत मिलेगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि विंटर बारिश कम होने और मौसम के बदले पैटर्न के चलते इस तरह के बदलाव देखने को मिलेंगे। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User